HomeHealth & Fitnessस्कूल जा रहे छठवीं के छात्र को बोलेरो ने कुचला,मौत

स्कूल जा रहे छठवीं के छात्र को बोलेरो ने कुचला,मौत

गोरखपुर (सतीश तिवारी की रिपोर्ट )*गुलरिहा क्षेत्र के बांसस्थान पुल के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आकर छठवीं कक्षा के एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि छात्र की साइकिल बोलेरो के बम्फ़र में फंस गई और करीब एक किमी दूर तक घसीटती चली गई। गुलरिहा शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी गृह भेज दी। वही मृतक के दादा की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से तलाश कर रही है। 
 
जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा क्षेत्र के नटवा यादव टोला निवासी रामसकल निषाद का नाती गंगेश बहादुर (12) गुलरिहा क्षेत्र के बांसस्थान में अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई करता था। वह खपड़वा स्थित दिव्य ज्योति इंटर कॉलेज में छठी कक्षा का छात्र था। गंगेश के पिता राजन की नौ वर्ष पहले एक हादसे में मृत्यु हो चुकी है। दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा गंगेश बुआ के घर से मंगलवार सुबह करीब सात बजे साइकिल से स्कूल जा रहा था। जैसे ही वह बांस स्थान पुल के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार बोलेरो (पिकअप) ने उसे कुचल दिया। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा। इस दौरान छात्र की साइकिल बोलेरो के बंपर में फंस गई और करीब एक किमी दूर तक घसीटती चली गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे राहगीरों और परिजनों की मदद से गंभीर हालत में छात्र को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है। थानाध्यक्ष इत्यानंद पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments