HomeHealth & Fitnessजनपद के जिलाधिकारी रहे अनुपम शुक्ला को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी...

जनपद के जिलाधिकारी रहे अनुपम शुक्ला को स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई 

अम्बेडकरनगर। जनपद अम्बेडकरनगर के जिलाधिकारी  अनुपम शुक्ला के जनपद गाजीपुर में स्थानांतरण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट सभागार में एक गरिमामय एवं भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह का वातावरण सम्मान, आत्मीयता एवं कृतज्ञता से ओत-प्रोत रहा, जहाँ उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने लोकप्रिय जिलाधिकारी को स्मरणीय विदाई दी।
       इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शैवाल, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामदेव सहित समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने श्री शुक्ला के कुशल नेतृत्व, उत्कृष्ट प्रशासनिक दक्षता एवं जनोन्मुखी कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि उनके कार्यकाल में जनपद में विकास के नए आयाम स्थापित हुए तथा प्रशासनिक व्यवस्था को नई दिशा और गति मिली।
अपने कार्यकाल के दौरान श्री अनुपम शुक्ला ने शासन के मंशानुसार “जनता दर्शन” के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कर जनसामान्य के हृदय में एक विशिष्ट एवं अमिट स्थान बनाया। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जरूरतमंदों तक पहुँचाया, साथ ही आधारभूत संरचना के विकास को गति प्रदान करते हुए जनपद के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
       समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल जनपद के प्रशासनिक इतिहास में सदैव प्रेरणास्रोत के रूप में स्मरणीय रहेगा। अंत में श्री अनुपम शुक्ला ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद अम्बेडकरनगर से उन्हें जो स्नेह, सहयोग एवं विश्वास प्राप्त हुआ, वह उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments