HomeHealth & Fitnessभीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के 32 जिलों में लू की...

भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के 32 जिलों में लू की चेतावनी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश के 32 जिलों में लू (हीटवेव) की चेतावनी जारी की है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार, बुंदेलखंड और मध्यप्रदेश से सटे दक्षिणी जिलों में तेज गर्म हवाएं और अधिक तापमान लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहे हैं। विभाग का अनुमान है कि 25 अप्रैल तक प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म जिले

मंगलवार को बांदा में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। इसके बाद सुल्तानपुर में 43.4 डिग्री और प्रयागराज में 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, शुष्क पछुआ हवाओं के कारण कई जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, 26 अप्रैल से एक नए मौसमीय विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है और तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है।

लू की चपेट में ये जिले

प्रदेश के 32 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं: प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, बलिया, अयोध्या, बस्ती, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, शाहजहांपुर सहित कई जिले।मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और धूप में अनावश्यक यात्रा न करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments