Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल:इकौना-पयागपुर मार्ग पर हुआ...

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल:इकौना-पयागपुर मार्ग पर हुआ हादसा, जिला अस्पताल रेफर


श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया है। यह घटना इकौना-पयागपुर मार्ग पर हुई। जानकारी के अनुसार, बहराइच जनपद के पयागपुर थाना क्षेत्र स्थित वोझा पुरवा निवासी अज्ञा राम शादी का निमंत्रण पत्र बांटकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान इकौना-पयागपुर मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे में अज्ञा राम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) इकौना पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments