Homeदेश (National)'जब तक तबाही नहीं, तब तक डील नहीं,' होर्मुज पर ट्रंप ने...

‘जब तक तबाही नहीं, तब तक डील नहीं,’ होर्मुज पर ट्रंप ने ईरान को फिर धमकाया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और ईरान पर कुछ ऐसा कहा है, जिसने नई बहस छेड़ दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान वास्तव में हॉर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करना चाहता। ईरानी रिजीम इसे खुला रखना चाहता है।

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट से हर दिन 50 मिलियन डॉलर कमाना चाहता है। अगर यह बंद रहा तो ईरान को हर दिन इतना ही नुकसान हो रहा है। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान सिर्फ इसलिए बंद करने की बात कर रहा है क्योंकि अमेरिका ने इसे पूरी तरह ब्लॉक कर दिया है।

‘ईरान, होर्मुज खोलना चाहता है’

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान सिर्फ अपनी इज्जत बचाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि चार दिन पहले कुछ लोग उनसे मिले और बोले, ‘सर, ईरान जल्द से जल्द इस होर्मुज स्ट्रेट को खोलना चाहता है।’

‘जब तक उड़ा नहीं देते, तब तक नहीं होगी डील’

डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका इसे खोल देता है तो ईरान के साथ कोई समझौता कभी नहीं हो सकेगा। उन्होंने कहा, ‘जब तक हम उनके नेताओं के साथ, उनके बाकी देश को उड़ा नहीं देते, तब तक डील नहीं होगी।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments