Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जिले में देर रात जमकर हुई बारिश:लोगों को गर्मी व उमस से...

जिले में देर रात जमकर हुई बारिश:लोगों को गर्मी व उमस से मिली राहत


बहराइच में बुधवार देर रात करीब 12 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। किसानों को भी धान की फसल बोने में फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जनपद में देर रात मौसम बदलने के साथ ही हवाओं के चलने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हुई। इससे तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। नगर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी दो घंटे तक लगातार मूसलाधार बारिश हुई। इससे धान की फसल को लेकर चिंतित किसानों को काफी फायदा मिलने की उम्मीद है। गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को भी इस बारिश से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments