महराजगंज में यातायात पुलिस ने स्कूली वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने नगर और कस्बा क्षेत्रों में जांच की। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों की फिटनेस, बीमा, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, सीसीटीवी कैमरा, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन खिड़की और फर्स्ट एड बॉक्स की स्थिति की जांच की गई। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और विद्यालय प्रबंधकों को कई निर्देश दिए। इनमें स्कूली वाहनों में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगवाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, अग्निशामक यंत्र और पर्याप्त फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध रखने तथा सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करने को कहा गया। चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में यातायात पुलिस ने स्कूली वाहनों की चेकिंग की:छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया
RELATED ARTICLES












