श्रावस्ती जनपद के जमुनहा क्षेत्र की सड़कें जर्जर हालत में हैं। बरसात के कारण सड़कों पर बने गड्ढे तालाब में बदल गए हैं, जिससे राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है। बावजूद इसके, सड़कों की मरम्मत पर न तो जनप्रतिनिधियों का और न ही अधिकारियों का ध्यान जा रहा है। जमुनहा तहसील क्षेत्र में जमुनहा-बहराइच राजमार्ग पर जमुनहा बस स्टैंड चौराहा से कटहल लाइन होते हुए पीएचसी जमुनहा और जमुनहा बाजार चौक को जाने वाला मुख्य मार्ग जलभराव के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। हल्की बारिश होते ही यह मार्ग तालाब में तब्दील हो जाता है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और जलभराव के कारण राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग पीएचसी जमुनहा जाने वाले मरीजों और जमुनहा बाजार से रोजमर्रा का सामान खरीदने वाले लोगों के लिए मुख्य रास्ता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है, और पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से मांग की है कि बरसात से पहले सड़क की मरम्मत कराई जाए और जलनिकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
जमुनहा में बरसात के कारण सड़के बनी तालाब:राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी, निकलना दूभर
RELATED ARTICLES












