HomeHealth & Fitnessनाज खातून ने प्यार के लिए अपनाया सनातन धर्म

नाज खातून ने प्यार के लिए अपनाया सनातन धर्म

सनातन: यूपी के सीतापुर में बिहार की रहने वाली नाज खातून ने सनातन धर्म अपनाया इतना ही नहीं वह नाज से निशा गौतम बन गई और अपने प्रेमी राकेश गौतम के साथ मंदिर में अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निशा और राकेश की मंदिर में शादी कराई। नाज खातून से निशा गौतम बनी युवती और प्रेमी राकेश ने तीन महीने पहले ही कोर्ट मैरिज की थी। दोनों में कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा थाग। नाज खातून बिहार की रहने वाली है।

नाज उर्फ निशा और राकेश की मंदिर में हुई इस शादी को देखने के लिए लोगो की काफी भीड़ एकत्र हो गई थी। निशा उर्फ नाज और गौतम ने करीब तीन माह पहले कोर्ट में शादी कर ली थी।दोनों का करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला कार्याध्यक्ष की मौजूदगी में यह शादी सम्पन्न हुई। इस दौरान लोगों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए। यह पूरा मामला तंबौर थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि बिहार के आरा की रहने वाली नाज खातून और तंबौर के युवक राकेश गौतम के बीच पिछले करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों हरियाणा के पानीपत स्थित एक फैक्ट्री में साथ काम करते थे, जहां उनकी मुलाकात हुई और धीरे-धीरे यह संबंध प्रेम में बदल गया।

बताया जा रहा है कि दोनों ने अपनी मर्जी से करीब तीन माह पहले कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। इसके बाद बुधवार को तंबौर स्थित मां काली मंदिर में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न किया। शादी से पहले नाज खातून ने अपना नाम बदल लिया और वह नाज से निशा गौतम हो गई।

मंदिर परिसर में हुए इस विवाह को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। विवाह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे प्रेम और आपसी सहमति का मामला बता रहे हैं, तो कुछ लोग सामाजिक दृष्टिकोण से इसे अलग नजरिए से देख रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments