Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हरैया के युवक बने रक्षा मंत्रालय में जूनियर इंजीनियर:बेमहरी के युवा ने...

हरैया के युवक बने रक्षा मंत्रालय में जूनियर इंजीनियर:बेमहरी के युवा ने सेल्फ स्टडी से पाई सफलता, अगला लक्ष्य UPSC

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के हरैया तहसील के दुबौलिया ब्लॉक स्थित बेमहरी गाँव के विक्रांत प्रियदर्शी ने कड़ी मेहनत से सफलता हासिल की है। उन्होंने प्रतिष्ठित SSC JE 2025 परीक्षा उत्तीर्ण कर रक्षा मंत्रालय में जूनियर इंजीनियर (JE) के पद पर चयन प्राप्त किया है। कड़ी मेहनत से मिली सफलता आज के दौर में जहाँ युवा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बड़े शहरों में कोचिंग लेते हैं, वहीं विक्रांत ने बिना किसी कोचिंग के घर पर ही स्व-अध्ययन से यह कठिन परीक्षा पास की। उनकी इस उपलब्धि की खबर गाँव में पहुँचते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें बधाई देने वालों का ताँता लग गया। माता-पिता का आशीर्वाद सफलता पूंजी स्वर्गीय रवि कुमार और माता विद्या देवी के सुपुत्र विक्रांत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। विक्रांत ने बताया, “पिताजी का साया सिर पर न होने के बावजूद माँ विद्या देवी ने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया और मुझे कभी टूटने नहीं दिया। मेरे गुरुजनों का मार्गदर्शन और माता-पिता का आशीर्वाद ही मेरी इस सफलता की असली पूंजी है।” अगला लक्ष्य UPSC रक्षा मंत्रालय में सरकारी अफसर बनने के बाद भी विक्रांत यहीं रुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने अपनी भावी योजनाओं के बारे में बताया कि उनका अगला लक्ष्य UPSC (सिविल सेवा परीक्षा) उत्तीर्ण कर एक आई.ई.एस अधिकारी बनना है, ताकि वे देश और समाज की सेवा कर सकें। विक्रांत की इस सफलता ने न सिर्फ बेमहरी गाँव बल्कि पूरे हरैया क्षेत्र का नाम रोशन किया है। युवा वर्ग उनके इस जज्बे और स्व-अध्ययन के फॉर्मूले से काफी प्रेरित हो रहा है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments