संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डे* के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा गुमशुदा बालक को आज दिनाँक 23.04.2026 को निखरकपार थाना कोतवाली खलीलाबाद से बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया ।
विदित हो कि दिनाँक 22.04.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर पर किठूयूरी थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर निवासी बालक उम्र करीब 11 वर्ष के गुम होने की सूचना प्राप्त हुयी थी । सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया वेबसाइट के माध्यम से प्रचार प्रसार कराया गया एवं तलाश किया गया । जनसहयोग से लापता बालक को आज दिनाँक 23.04.2026 को बरामद कर सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया ।












