Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में लेखपाल 5000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार:जन्म प्रमाण पत्र के लिए...

सिद्धार्थनगर में लेखपाल 5000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार:जन्म प्रमाण पत्र के लिए रिश्वत की मांग, थाने पर हंगामा


सिद्धार्थनगर के इटवा तहसील में गुरुवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर 5000 रुपए रिश्वत मांगने वाले लेखपाल को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
बस्ती से आई एंटी करप्शन टीम ने यह कार्रवाई पूरी गोपनीयता के साथ की। टीम को इटवा तहसील क्षेत्र के फरेंदा निवासी वसीउल्लाह ने शिकायत दी थी कि लेखपाल अरविंद जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 5000 रुपए की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने जाल बिछाया। गुरुवार को शिकायतकर्ता को लेखपाल के पास भेजा गया। बताया जा रहा है कि लेखपाल का कमरा अंदर से बंद था। जैसे ही शिकायतकर्ता फाइल के अंतिम कार्य का बहाना बनाकर अंदर पहुंचा, पहले से सतर्क टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टीम आरोपी लेखपाल को कमरे से बाहर निकालकर सीधे जोगिया उदयपुर कोतवाली ले गई। इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और दिनभर कर्मचारी व फरियादी इस घटना की चर्चा करते रहे। देर शाम तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। हालांकि, कोतवाली में कार्रवाई के दौरान तहसील के कई कर्मचारी पहुंच गए और आरोपी को निर्दोष बताते हुए हंगामा किया। एंटी करप्शन टीम ने कर्मचारियों को बताया कि उनके पास रिश्वत लेने के पूरे साक्ष्य और वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद हैं, जिनमें लेखपाल 5000 रुपए लेते हुए साफ दिखाई दे रहा है। टीम ने स्पष्ट किया कि गिरफ्तारी पूरी तरह पुख्ता सबूतों के आधार पर की गई है। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments