घी डोसा :गर्मी के दिनों में लोगों को इडली, डोसा और उत्तपम खाना खूब पसंद होता है। गर्मी में बैटर बड़ी जल्दी फर्मेंट हो जाता है। आप घर में ही इडली, डोसा का बैटर बना सकते हैं। आज हम आपको घी डोसा बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। बच्चों और बड़ों सभी को घी डोसा का स्वाद खूब पसंद आएगा। अगर आपने एक बार इस तरह से घी डोसा बनाकर खा लिया तो बच्चे इसके फैन हो जाएंगे। घी डोसा खाने में इतना टेस्टी लगता है कि आप इसे बिना चटनी और सांभर के भी आसानी से ऐसे ही खा सकते हैं। बच्चों के लिए इस पर हल्का नमक या चाट मसाला छिड़क दें, फिर देखिए कैसा स्वाद मिलेगा।
घी डोसा रेसिपी
पहला स्टेप- डोसा बनाने के लिए आप घर में बैटर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए 3/4 का अनुपात रखना होता है। यानि आपको 3 हिस्से चावल और 1 हिस्सा उड़द की दाल लेनी होगी। दाल और चावल को अच्छी तरह से धोकर पानी में 6-7 घंटे के लिए भिगो दें।
दूसरा स्टेप- अब पानी से निकालकर दाल और चावल को बारीक पीस लें। इसे पूरी रात गर्म जगह पर रख दें जिससे इसमें अच्छी खमीर उठ जाएगा। गर्म जगह पर रखने पर इन दिनों रात भर में डोसा का बैटर फर्मेंट हो जाता है। अब कभी भी आप इससे घी डोसा बना सकते हैं।
तीसरा स्टेप- गैस पर डोसा तवा रखें और तवा को एक बार अच्छी तरह गर्म कर लें। अब तवे को हल्का ठंडा कर लें। इसके लिए तवे पर पानी डालें और किसी तौलिया से पानी को पोंछ लें। दवा बहुत कम गर्म होना चाहिए इससे डोसा को फैलाना आसान होता है।
चौथा स्टेप- डोसा बैटर को बड़े चमचे से या कटोरी से तवा के बीच में डालें और बीचे से गोल-गोल घुमाते हुए डोसा को फैला दें। अब गैस की फ्लेम हाई कर दें और डोसा को नीचे से अच्छी तरह से सिंकने दें। डोसा के ऊपर के हिस्से पर अच्छी तरह घी लगा दें। तवे पर साइड से भी थोड़ा घी डाल दें। अब चाहें तो डोसा को पलटकर दूसरी तरफ से भी सेंक लें।
डोसा पर आपको पराठे जैसे घी लगाना होगा। इससे डोसा बहुत क्रिस्पी और खाने में टेस्टी लगता है। आप चाहें तो इसे ऐसे ही प्लेन डोसा की तरह खा लें। अगर मसालेदार डोसा पसंद है तो इसमें आलू का मसाला बनाकर भर लें। बच्चों को प्लेन डोसा का स्वाद ज्यादा पसंद आता है। आपको ये रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए।












