Homeदेश (National)गोली मारी, घर से हुए गायब, अमेरिकी न्यूक्लियर वैज्ञानिकों की मौत का...

गोली मारी, घर से हुए गायब, अमेरिकी न्यूक्लियर वैज्ञानिकों की मौत का मामला उलझा

अमेरिका में न्यूक्लियर और एयरोस्पेस रिसर्च से जुड़े वैज्ञानिकों की मौत और लापता होने के मामले ने हलचल मचा दी है। हाल ही में एक एमआईटी प्रोफेसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई, एक रिटायर्ड एयर फोर्स जनरल घर से गायब हो गए और एक एयरोस्पेस इंजीनियर ट्रेकिंग के दौरान लापता हो गईं।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ सालों में संवेदनशील अमेरिकी न्यूक्लियर और स्पेस रिसर्च से जुड़े कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है या वे गायब हो गए हैं। इन मामलों की अब फेडरल जांच हो रही है, जिससे साजिश की अटकलें तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लुइसियाना में भयंकर गोलीबारी, 8 बच्चों की मौत, घरेलू विवाद थी वजह?

घर के बाहर मारी गोली

एमआईटी के न्यूक्लियर फिजिसिस्ट और प्लाज्मा साइंस एंड फ्यूजन सेंटर के डायरेक्टर नूनो एफ.जी. लोरेरो (47 वर्ष) को दिसंबर 2025 में उनके मैसाचुसेट्स स्थित घर के बाहर गोली मार दी गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहां उनकी मौत हो गई। पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।

न्यू मैक्सिको में रिटायर्ड एयर फोर्स मेजर जनरल विलियम नील मैककैसलैंड फरवरी 2026 में अपने घर से फोन, चश्मा और अन्य चीजें छोड़कर गायब हो गए। वह पेंटागन के एडवांस्ड एयरोस्पेस प्रोग्राम्स से जुड़े थे। एफबीआई अब उनकी तलाश में मदद कर रहा है।

जंगल में हुईं लापता

लॉस एंजिल्स में जून 2025 में 60 वर्षीय एयरोस्पेस इंजीनियर मोनिका रेजा जंगल में हाइकिंग के दौरान लापता हो गईं। वह नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) की मैटेरियल्स प्रोसेसिंग ग्रुप की डायरेक्टर रह चुकी थीं। एफबीआई ने कहा है कि वह इन मौतों और लापता मामलों के बीच कोई कनेक्शन ढूंढ रहा है। वह एनर्जी डिपार्टमेंट, डिफेंस डिपार्टमेंट और लोकल पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहा है।

मामले की जांच शुरू

रिपब्लिकन के नेतृत्व वाली हाउस ओवरसाइट कमिटी ने सोमवार को इन मामलों की जांच शुरू करने का एलान किया। कमिटी चेयर जेम्स कोमर ने कहा, ‘यह संयोग नहीं हो सकता। यह नेशनल सिक्योरिटी के लिए खतरा है।’ उन्होंने एफबीआई, डिफेंस, एनर्जी और नासा से ब्रीफिंग मांगी है।

नासा ने कहा कि वह संबंधित एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहा है लेकिन फिलहाल कोई नेशनल सिक्योरिटी थ्रेट नहीं दिख रहा है। व्हाइट हाउस और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इन मामलों को ‘गंभीर’ बताया है।


यह भी पढ़ें: ‘बाप-बेटा दोनों जलील, अमेरिका और इजरायल’, धूम मचा रहा ये गाना किसने लिखा?

कुछ परिवारों ने बताया कि उनके रिश्तेदारों को पहले से मेडिकल प्रॉब्लम थीं, लेकिन कई मामलों में अभी तक कोई कनेक्शन साबित नहीं हुआ है। जांच अभी जारी है और सच्चाई सामने आने में समय लग सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments