#बस्ती_न्यूज
मुंडेरवा के गन्ना विकास इंटरमीडिएट कॉलेज में शुक्रवार, 24 अप्रैल को यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2025-26 के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह और शिक्षकों ने सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस सम्मान समारोह में हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विशेष रूप से सराहा गया। आदर्श चौधरी (पुत्र प्रदीप चौधरी, निवासी धौरहरा गोचना) ने 92.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अंशिका पटेल (पुत्री चंद्रभान, निवासी किठिउरी) ने 91.3 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रियांशु चौधरी (पुत्र फूलचंद्र चौधरी, निवासी धौरहरा गोचना) 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह और समस्त विद्यालय स्टाफ ने छात्रों के इस बेहतर परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सभी सम्मानित विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
प्रिंसीपल ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित:मुंडेरवा में यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












