HomeHealth & Fitnessपत्थर से टकराई स्कूटी, ऑडियोलॉजिस्ट ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

पत्थर से टकराई स्कूटी, ऑडियोलॉजिस्ट ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

लखनऊसड़क हादसे में उन्नाव जिला अस्पताल में तैनात ऑडियोलॉजिस्ट की मौत हो गई। स्कूटी सड़क पर पड़े पत्थर से टकरा गई, जिससे वह अनियंत्रित होकर गिर पड़े। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मूलरूप से जौनपुर निवासी सुरेश कुमार पाल (40) तेलीबाग में शनि मंदिर के पास परिवार के साथ रहते थे। वह उन्नाव जिला अस्पताल में ऑडियोलॉजिस्ट के पद पर तैनात थे। परिवार में पत्नी श्वेता पाल, बेटी सेल्वी और बड़े भाई अखिलेश पाल हैं। बताया गया कि शनिवार सुबह वह वृंदावन कॉलोनी स्थित अपने निर्माणाधीन मकान से स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में स्कूटी एक पत्थर से टकरा गई और वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं।

 
राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिवार वाले उन्हें पहले लोकबंधु अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर पीजीआई ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments