HomeHealth & Fitnessमोटर बीमा के साथ गैर मोटर पॉलिसियों पर करें फोकस : उप...

मोटर बीमा के साथ गैर मोटर पॉलिसियों पर करें फोकस : उप महाप्रबंधक

लखनऊ। भारत सरकार का सपना है कि वर्ष 2047 तक हर व्यक्ति का बीमा हो। कम्पनी उस पर फोकस कर रही हैं। स्वास्थ्य बीमा अगले दशक की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यह बात शनिवार को उद्यान भवन के ऑडिटोरियम में नेशनल इन्श्योरेन्स कम्पनी की लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय की तरफ से आयोजित एजेन्ट्स व पीओएस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक चंद्र शेखर शर्मा ने कही।

उन्होंने एजेन्ट का आह्वान करते हुए कहा कि मोटर बीमा के साथ-साथ गैर-मोटर पॉलिसियों (जैसे स्वास्थ्य, यात्रा, गृह बीमा) आदि पर फोकस करें। क्षेत्रीय प्रबंधक शिवशंकर आनंद ने कहा कि जैसे-जैसे नए उत्पाद बाजार में आ रहे हैं, एजेंट्स को स्वयं को लगातार अपडेट रखना होगा। प्रशिक्षित एजेंट ही सशक्त ग्राहक का निर्माण करता है, और सशक्त ग्राहक ही सशक्त राष्ट का आधार है।

उन्होंने कहा कि हम अपने एजेन्ट को प्रशिक्षण दे रहे हैं कि वह मोटर  बीमा के साथ स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना, मकान, दुकान और प्रापर्टी बीमा पर भी ध्यान केन्द्रित करे। एजेन्ट शहर से लेकर गांव तक अपनी पहुंच बनाकर लोगों को जागरुक करें। उन्होंने बताया कि लखनऊ में उनकी 35 शाखाएं हैं। पिछली बार सभी ने 403 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था। इस बार का लक्ष्य 25 प्रतिशत बढ़ाकर पांच सौ करोड़ का दिया गया है। श्री आनंद ने कहा कि टारगेट अचीव करने वाले लगभग दो सौ लोगों का सम्मान किया जाएगा।

क्षेत्रीय प्रबंधक कुमार अभिनव शर्मा ने कहा कि किसी भी पॉलिसी का दीर्घकालिक लाभ तभी संभव है, जब उसका मूल्यांकन सही हो। मात्र बिक्री से अधिक, सही बिक्री ही कंपनी और ग्राहक, दोनों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करती है। इस दौरान एजेन्टस को नेशनल हेल्थ मेक योर ओन पॉलिसी पर उप प्रबंधक उत्कर्ष रस्तोगी द्वारा डेढ़ घंटे का प्रशिक्षण भी दिया गया।

मंच संचालन उप प्रबंधक प्रीति सिंह एवं सहायक प्रबंधक चैतन्य दिवाकर ने किया। इसके अलावा कार्यक्रम में वरिष्ठ व्यवसाय प्रभारी जितेंद्र कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, शीतल सिंह, शाश्वत पांडेय तथा व्यवसाय प्रभारी आशुतोष कुशवाहा, नवीन वर्मा, अंकुर यादव, अरविंद, विपेंद्र बघेल एवं मोहम्मद बकार नकवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments