#बस्ती_न्यूज
बस्ती-बांसी मार्ग पर दसिया में बन रही एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट हुए। दसिया पंचायत भवन पर करीब एक हजार से अधिक ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर फैक्ट्री के निर्माण कार्य को रोकने की मांग की। उन्होंने धरना-प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि एथेनॉल फैक्ट्री से क्षेत्र में गंभीर पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न होंगी। उनका कहना है कि इससे जल स्तर बहुत नीचे चला जाएगा। सरदार सेना सहित अन्य ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कहा कि फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषण से हवा और पानी दूषित होगा, फसलों की उत्पादन क्षमता घटेगी और पानी का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने आम जनमानस को विभिन्न बीमारियों से जूझने की आशंका भी जताई। धरने की सूचना मिलने पर रुधौली पुलिस बल के साथ एसडीएम भानपुर सत्येंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी, सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश पटेल और जिला अध्यक्ष विनय चौधरी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए ‘अनीता डिस्टिलरी’ के मालिक सुधीर जायसवाल ने उनसे वार्ता की। मालिक ने फैक्ट्री से क्षेत्र के विकास की बात कही, लेकिन ग्रामीणों ने इसे गुमराह करने का प्रयास बताया। जन प्रतिनिधियों ने जनता की भावनाओं का समर्थन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने स्पष्ट किया कि यदि जनता नहीं चाहती है, तो एथेनॉल फैक्ट्री नहीं लगेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास होना चाहिए, लेकिन कोई भी फैक्ट्री प्रदूषण मुक्त होनी चाहिए। वहीं, क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने भी कहा कि यदि जनता की आवाज है कि इस फैक्ट्री से प्रदूषण फैलेगा, तो यहां प्रदूषण मुक्त कोई अन्य फैक्ट्री लगनी चाहिए। दसिया पंचायत भवन पर प्रदर्शन और वार्ता के बाद, जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक ने जनता के साथ पैदल मार्च निकाला। सभी लोग एथेनॉल फैक्ट्री के गेट के सामने पहुंचे और फैक्ट्री लगने के विरोध में नारेबाजी की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
एथेनॉल फैक्ट्री निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध:दसिया में काम रोकने की मांग, प्रदूषण का आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












