#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बस्ती-कांटे मार्ग पर देर रात एक स्कॉर्पियो कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। यह घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब दो बजे उमरी अहरा गांव के सामने रानी जंगल में गिट्टी प्लांट के पास हुई। संतकबीरनगर से मुंडेरवा की ओर आ रही स्कॉर्पियो कार (UP58AE9909) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में कार चालक अभिमन्यु, जो वार्ड नंबर दो गौतम बुद्ध नगर (अहरा) निवासी कम्मल का पुत्र है, और उसका एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। कार के टकराने की तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों, जिनमें धर्मेंद्र चौधरी, सुरेंद्र सिंह, बबलू, जोखन और विशाल शामिल थे, ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो कार के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में सवार दोनों व्यक्ति कथित तौर पर नशे की हालत में थे। कार संतकबीरनगर जनपद की पंजीकृत है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रात्रि में सूचना मिली थी।दोनों घायलों को इलाज के लिए भेजवाया गया है।दुर्घटना की वजह जांच के बाद ही पता चल सकेगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, दो घायल:बस्ती के मुंडेरवा-कांटे मार्ग पर देर रात हुआ हादसा, कार क्षतिग्रस्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












