#बस्ती_न्यूज
सूबे के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक शनिवार को बस्ती पहुंचे। दोपहर करीब 12.40 बजे उन्होंने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इमरजेंसी वार्ड में व्यवस्थाओं का जायजा लेते समय चादरों और एसी की स्थिति को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से उनके इलाज और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, मरीजों की सुविधा और वार्ड की अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। रीक्षण के बाद डिप्टी सीएम ने भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंशी, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, प्रमुख अधीक्षक अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह और सीडीओ सार्थक अग्रवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं के लंबित भुगतान को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने और भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बस्ती अस्पताल का किया निरीक्षण:इमरजेंसी में चादर-एसी की खराब व्यवस्था पर जताई नाराजगी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












