HomeHealth & Fitnessराजभाषा के प्रयोग-प्रसार में डीआरएम एनईआर को मिला पुरस्कार

राजभाषा के प्रयोग-प्रसार में डीआरएम एनईआर को मिला पुरस्कार

लखनऊभारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान द्वारा आयोजित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति लखनऊ की वर्ष 2026 की प्रथम छमाही बैठक में बुधवार को डा. एसएन सुशील अध्यक्ष नराकास व निदेशक ह्यभारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।
 
 बैठक के दौरान डा. सुशील द्वारा मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ को अक्टूबर 2025-मार्च 2026 छमाही अवधि में सरकारी कामकाज में राजभाषा के अधिकतम प्रयोग-प्रसार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये द्वितीय पुरस्कार एवं पत्रिका प्रकाशन में चतुर्थ पुरस्कार स्वरुप शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा सर्वाधिक हिंदी कार्यशाला आयोजन में प्रथम पुरस्कार के रूप में प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
 
डीआरएम ने शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने के उपरांत बैठक में उपस्थित स्थानीय केन्द्रीय सरकार के 74 कार्यालयों के प्रमुख एवं अन्य अधिकारीगण को सम्बोधित करते हुए कहा कि मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ में सरकारी कामकाज नियमानुसार हिंदी अथवा द्विभाषी रूप में ही संपन्न हो रहे हैं। 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments