#बस्ती_न्यूज
लालगंज थाना क्षेत्र के मेहनौना गांव में निषाद पार्टी के कार्यकर्ता लक्ष्मण निषाद की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लालगंज पुलिस और एसओजी टीम ने बुधवार सुबह बनकटा मोड़ से दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया। घटना के 48 घंटे के भीतर यह कार्रवाई की गई। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेहनौना निवासी सुधाकर पाल पुत्र निर्भय प्रकाश पाल और सौरभ पाल पुत्र स्वर्गीय संजय पाल के रूप में हुई है। इन दोनों के खिलाफ लालगंज थाने में हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मृतक की पत्नी सुभावती ने 23 जून को पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 22 जून की रात करीब 9:15 बजे गांव के सुधाकर पाल, सौरभ पाल और उनके साथ 4-5 अन्य लोगों ने उनके पति लक्ष्मण निषाद को धोखे से नदी के पास बुलाया। वहां लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से उन पर हमला किया गया। सुभावती देवी जब मौके पर पहुंचीं, तो उन्होंने देखा कि आरोपी उनके पति की बेरहमी से पिटाई कर रहे थे। उनके शोर मचाने पर अन्य लोग भाग गए, लेकिन दोनों नामजद आरोपी तब तक मारपीट करते रहे जब तक लक्ष्मण निषाद की मौत नहीं हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और मुख्य नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनय पाठक, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक शेषनाथ यादव, चौकी प्रभारी महसों सुरेश कुमार, चौकी प्रभारी लालगंज अनंत मिश्रा सहित लालगंज पुलिस और एसओजी के अन्य जवान शामिल रहे। सीओ कुलदीप यादव ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
लक्ष्मण निषाद हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस-एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, 48 घंटे में मिली सफलता
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












