संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र* के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप कुमार सिंह* के नेतृत्व में गठित टीम पुलिस द्वारा वांछित 06 अभियुक्तगण नाम पता 1. रामसुरेश पुत्र रामशब्द साकिन लौकिहां थाना धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर, 2. सुनील पुत्र जंगली साकिन लौकिहां थाना धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर, 3. जंगली पुत्र रामशब्द साकिन लौकिहां थाना धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर, 4. विजय पुत्र रामबेलास साकिन लौकिहां थाना धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर, 5. सन्तराम पुत्र सीताराम साकिन लौकिहां थाना धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर, 6. संदीप पुत्र सीताराम साकिन लौकिहां थाना धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर को आज दिनाँक 23.05.2026 को लौकिहा से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि दिनाँक 22.05.2026 को वादी आनन्द राव पुत्र सभाचन्द्र ग्राम लौकिहा थाना धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर द्वारा थाना धनघटा पर तहरीर दिया गया कि अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की नियत से आवेदक एवं अन्य मजरुबों को मारने पीटने जिससे आवेदक के बेहोश हो जाने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था । अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त को आज दिनांक 23.05.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।












