महराजगंज के निचलौल ब्लाक क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे बहुआर बाजार स्थित वंश बहादुर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने शीर्ष स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कक्षा 10 की छात्राओं में आसमीन खातून ने 87%, रूपाली ने 81.33%, सलोनी दीक्षित ने 80% और रुखसार ने 80% अंक प्राप्त किए हैं। इन छात्राओं ने अपनी मेहनत से विद्यालय और सीमावर्ती क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ईश्वर शरण दास ने सभी शिक्षकों और उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का माहौल है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
निचलौल में छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन:विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया, उपलब्धि को लेकर हर्ष का माहौल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












