Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में स्टेट चैंपियनशिप के लिए खो-खो टीम का चयन:5, 6 और...

बस्ती में स्टेट चैंपियनशिप के लिए खो-खो टीम का चयन:5, 6 और 7 मई को होने वाली प्रतियोगिता के लिए बालक-बालिका वर्ग की घोषणा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में 5, 6 और 7 मई को होने वाली जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप के लिए बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों का चयन ट्रायल संपन्न हुआ। यह चयन ट्रायल खो-खो एसोसिएशन के सचिव राम सिंह की देखरेख में फुलवास सिंह स्पोर्ट एकेडमी, कोइलपुरा गोटवा में आयोजित किया गया। चयन समिति में सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी विपिन वर्मा, युवराज सिंह, विपिन पाल और सरफराज शामिल थे। चयनित टीमें वशिष्ठ महोत्सव 2026 के तहत अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, बस्ती में प्रतिस्पर्धा करेंगी। इस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के 65 जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। इस आयोजन के अध्यक्ष राणा दिनेश प्रताप सिंह और आयोजक सचिव राम सिंह (जिला खो-खो एसोसिएशन, बस्ती) हैं। उत्तर प्रदेश खो-खो एसोसिएशन के सेक्रेटरी चंद्रभानु सिंह और संरक्षक विनोद सिंह सहित सभी अधिकारी इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में सहयोग करेंगे। रेफरी बोर्ड के अध्यक्ष बिजनौर के डॉ. मुकुल कुमार जेटलन होंगे। बालिका वर्ग में चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं: टीम कैप्टन अर्तिका मिश्रा, भार्गवी सिंह, खुशी वर्मा, अंशिका, संध्या, प्रियांशी, चांदनी, राधिका, सावित्री, सरिता और प्रियंका। टीम की कोच नंदनी यादव हैं। बालक वर्ग में आदर्श वर्मा (टीम कैप्टन), सुशील, शिवम, सूरज, शनि, पीयूष राज गौंड, साहिल, इरशाद, सुफियान, अजीम और मोहम्मद कैफ का चयन हुआ है। टीम के कोच विपिन वर्मा और टीम मैनेजर विपिन पाल हैं। जिला खो-खो संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, रणधीर सिंह, अखिलेश सिंह और प्रभाकर रंजन ओझा सहित अन्य पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments