मोहनलालगंज ,लखनऊ। नगराम थाना क्षेत्र के करोरा मार्ग पर बुद्ववार की देर रात सड़क पर पैदल टहल रहे युवक जयकुश निवासी गढी कस्बा नगराम को तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना में युवक जयकुश समेत बाइक सवार दिलीप कुमार निवासी कस्बा नगराम घायल हो गये।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को इलाज के लिये सीएचसी भेजा।जहां पर मौजूद डाक्टर ने बाइक सवार की हालत गम्भीर देख इलाज के लिये ट्रामा टू रेफर कर दिया।जब कि युवक जयकुश का निजी हास्पिटल में इलाज चल रहा है।पुलिस ने परिजनो के द्वारा दी गयी तहरीर पर बाइक समेत चालक के विरूद्व मुकदमा दर्ज किया है।












