HomeHealth & Fitnessधौलपुर में पार्वती नदी में हादसा, नहाने के दौरान डूबने से तीन...

धौलपुर में पार्वती नदी में हादसा, नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों की मौत

धौलपुर। पूर्वी राजस्थान के धौलपुर जिले में पार्वती नदी में डूबने से तीन की मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर धौलपुर जिले के मनियां थाना इलाके गांव गडाइच में हुआ। जहां पार्वती नदी में नहाने के दौरान तीन बालक एवं बालिका नदी में डूब गए।

तीनों बच्चे गांव के राजकीय स्कूल में पढ़ते थे और छुट्टी के दिन दोस्तों के साथ नदी में गए थे,तभी यह हादसा हो गया। हादसे के बाद में गडाइच तथा आसपास के इलाके में मातम के हालात हैं तथा लोग विधाता की करनी को कोस रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक राजाखेडा विधानसभा क्षेत्र की बिनतीपुरा ग्राम पंचायत में आने वाले गडाइच गांव के करीब एक दर्जन बालक और बालिकाएं रविवार दोपहर गांव के पास से बह रही पार्वती नदी में नहाने गए थे।

नहाने के दौरान तीन बालक और बालिका नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूब गए। नदी किनारे मौजूद अन्य बच्चों की चीखें सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े।

ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चों को तलाशना शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मनिया थाना पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकाला।

मनिया सीओ खलील अहमद ने बताया कि मनियां थाना अंतर्गत गांव गडाईच में रविवार दोपहर करीब दस बच्चे पार्वती नदी में नहाने चले गए थे। पार्वती नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे गहरे पानी में डूब गए।

हादसे का शिकार बने मृतकों में करीब 12 वर्षीय भूरा पुत्र रामबरन कुशवाहा, करीब 14 वर्षीय सोनम पुत्री रघुवीर सिंह तथा करीब 14 वर्षीय निशु पुत्री भूरी सिंह शामिल हैं।

मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है,जहां उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सीओ खलील अहमद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसा गहरे पानी में जाने के कारण हुआ लग रहा है और पुलिस मामले की पूरी गहनता से जांच कर रही है।

0a48471066c683bd9ff1e756df4fde62_604382401

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments