Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दौलतपुर में नालियों की सफाई नहीं, ग्रामीण परेशान:गंदा पानी सड़कों पर बह...

दौलतपुर में नालियों की सफाई नहीं, ग्रामीण परेशान:गंदा पानी सड़कों पर बह रहा, प्रधान ने बताई यह वजह


बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के बल्हा ब्लॉक की मिहींपुरवा तहसील स्थित ग्राम सभा दौलतपुर में नालियों की सफाई न होने से ग्रामीण परेशान हैं। गांव के अंदर नालियां जाम पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। ग्रामीणों में इस स्थिति को लेकर काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके घरों के सामने से गंदा पानी बह रहा है, जिससे तेज बदबू आ रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। आसपास की नालियां भी पूरी तरह से भरी हुई हैं, जिससे पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है। स्थानीय निवासियों ने ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत की है, लेकिन इसके बावजूद नालियों की सफाई नहीं कराई गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार केवल कागजों पर सफाई कर्मियों से काम करवा रही है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं हो रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान वसीम कुरैशी से संपर्क किया गया। जब उनसे नालियों की सफाई न कराने का कारण पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि “ग्राम सभा बहुत बड़ी है, सफाई कर्मी हर जगह नालियां साफ नहीं कर सकते।” तस्वीरों में भी साफ देखा जा सकता है कि किस तरह गंदा पानी सड़कों पर जमा है और नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे सफाई कर्मियों को रखने का कोई फायदा नहीं, जो गांव की नालियों को साफ न कर सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments