Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शंकरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर नहर पुल की रेलिंग टूटी:दशकों से क्षतिग्रस्त,...

शंकरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर नहर पुल की रेलिंग टूटी:दशकों से क्षतिग्रस्त, बढ़ रहा दुर्घटनाओं का खतरा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के विक्रमजोत विकास क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर स्थित नहर पुलिया की रेलिंग टूट गई है। इस क्षतिग्रस्त रेलिंग के कारण सड़क पर आवागमन करने वालों की जान को लगातार खतरा बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, दशकों पहले सरयू नहर परियोजना के तहत विक्रमजोत विकास क्षेत्र के कंहईपुर गांव में एक पंप नहर का निर्माण किया गया था। यह नहर शंकरपुर गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 को पार करती हुई नई बाजार, बबुरहवा, कलवारी और खम्हरिया तक जाती है। राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करने के लिए शंकरपुर गांव में एक पुल का निर्माण कराया गया था। बताया जा रहा है कि वाहनों की टक्कर से पुल की रेलिंग टूट गई थी। हालांकि, संबंधित विभाग की उदासीनता के कारण आज तक रेलिंग का पुनर्निर्माण नहीं कराया गया है। रेलिंग टूटी होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे लोग घायल होते हैं। इसके अलावा, वाहनों के सड़क से फिसलकर नहर में गिरने की आशंका बनी रहती है। ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments