HomeHealth & Fitnessबरेली में ‘फर्जी IAS बहनों’ का ठगी रैकेट उजागर, बेरोजगारों को नौकरी...

बरेली में ‘फर्जी IAS बहनों’ का ठगी रैकेट उजागर, बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी

बरेली। शहर में बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर ठगी करने वाले एक संगठित रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस रैकेट में दो बहनें शामिल बताई जा रही हैं, जो खुद को कभी IAS, कभी ADM और कभी SDM बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाती थीं।

पुलिस के अनुसार, विप्रा मिश्रा और उसकी बहन शिखा पाठक अपने एक साथी के साथ मिलकर यह फर्जीवाड़ा चला रही थीं। आरोप है कि इन लोगों ने नौकरी दिलाने के नाम पर करीब साढ़े 11 लाख रुपये की ठगी की।

शिकायत मिलने पर बारादरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के और भी सदस्य हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। सभी आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments