बहराइच के नवाबगंज क्षेत्र में मंगलवार को एक किसान कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में किसानों को धान की अच्छी पैदावार प्राप्त करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। यह गोष्ठी पायोनियर कंपनी द्वारा नवाबगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिराई गांव के मजरा बिराई गांव में आयोजित की गई थी। इसमें मौजूद किसानों के साथ पायोनियर धान की बेहतर पैदावार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पायोनियर कंपनी के प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार ने किसानों को धान की बुवाई से लेकर कटाई तक की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने अच्छी पैदावार के लिए आवश्यक कृषि तकनीकों और उपायों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर धनीराम यादव, अनीस खान, मुबारक अली, महेश पाठक सहित कई अन्य किसान उपस्थित रहे।
किसान गोष्ठी में धान की पैदावार पर जानकारी:बहराइच में पायोनियर कंपनी ने बिराई गांव में किया आयोजन
RELATED ARTICLES












