श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जमुनहा-बहराइच मार्ग पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बीरपुर लौकिहा के मजरा बीरपुर निवासी राजेश कुमार (21) पुत्र झगरू, सुनील (20) पुत्र बाजे और प्रदीप (18) पुत्र रामगोपाल शुक्रवार रात किसी काम से रमवापुर गांव गए थे। वापसी के दौरान, जमुनहा-बहराइच मार्ग पर स्थित शिकारी कुट्टी के पास मल्हीपुर की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक सहित तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद, आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस (यूपी 32 बीजी 8816) के ईएमटी रमेश शुक्ला और पायलट सुरजीत तिवारी ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ. खुर्शीद खान ने प्राथमिक उपचार किया। राजेश कुमार और सुनील की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया है, जबकि प्रदीप का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से तीन युवक घायल:श्रावस्ती में बाइक सवारों को टक्कर, दो की हालत गंभीर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











