नवरात्रि के अंतिम दिन कठेला समय माता मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने माता की पूजा-अर्चना की और व्रतधारियों ने हवन भी किया। मंदिर के पुजारी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि नवरात्रि का आखिरी दिन होने के कारण बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए आए। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा गया। पुजारी प्रमोद मिश्रा ने मंदिर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह एक प्राचीन मंदिर है। उन्होंने कहा कि यहां माताजी की कोई मानव निर्मित मूर्ति नहीं है, बल्कि माताजी स्वयं प्रकट हुई थीं। मिश्रा ने यह भी बताया कि जो भी भक्त सच्चे मन से मन्नत मांगते हैं, माताजी उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।
कठेला समय माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:नवरात्रि के अंतिम दिन भक्तों ने की पूजा-अर्चना, हवन
Recent Comments
on Hello world!












