*अपर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती, श्री मुकेश चंद्र उत्तम* द्वारा आज दिनांक- 26.03.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित *यातायात कार्यालय का निरीक्षण* किया गया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को यातायात व्यवस्थाओं को और अधिक सुचारू एवं सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण का उद्देश्य जनपद में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना, सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने यातायात कार्यालय में उपलब्ध संसाधनों, वाहनों की स्थिति, और कर्मचारियों की ड्यूटी व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि *यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए* और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस विभाग प्रतिबद्ध है और आमजन का सहयोग अपेक्षित है। अपर पुलिस अधीक्षक ने *बताया कि यातायात नियमों का पालन करने से न केवल दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है, बल्कि जनपद में शांति और सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकती है।*
इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात श्री आलोक कुमार सिंह, प्रभारी यातायात मो0 शमीम सहित यातायात कर्मी मौजूद रहे।
सोशल मीडिया सेल
जनपद श्रावस्ती






