#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल से कक्षा आठ का एक छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि सहपाठियों से विवाद के बाद डांट के डर से छात्र कहीं चला गया है। जानकारी के अनुसार, पैडा खरहरा गांव निवासी पूनम देवी का बेटा सत्यम प्रजापति 27 जुलाई सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे रोजाना की तरह स्कूल गया था। सुबह स्कूल प्रशासन ने सत्यम के परिजनों को फोन कर बताया कि उसका कुछ बच्चों के साथ झगड़ा हो गया है और उन्हें तुरंत स्कूल पहुंचना चाहिए। सूचना मिलते ही सत्यम की मां तत्काल स्कूल पहुंचीं। वहां उन्हें बताया गया कि सत्यम डांट के डर से बिना बताए स्कूल से निकल गया है। इसके बाद परिजनों ने स्कूल और आसपास के इलाकों में सत्यम की तलाश शुरू की। परिजन और ग्रामीणों ने मिलकर संभावित ठिकानों पर छात्र की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद परिजनों ने वाल्टरगंज थाने पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उप-निरीक्षक ओम प्रकाश यादव को सौंपी गई है। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि छात्र की गुमशुदगी और अपहरण की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस की विशेष टीमें गठित कर संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की जा रही है और जल्द ही छात्र को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
डांट के डर से स्कूल से गायब हुआ छात्र:बस्ती में पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












