बस्ती – मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था, राजस्व वसूली एवं कर करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए मण्डलायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में तेजी लायें।
उन्होने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय-समय पर सैम्पलिंग की कार्यवाही की जाय। उन्होने न्यायालय से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि धारा 34, 116, 80 व वरासत से संबंधित प्रकरण को नियमानुसार शीघ्रअतिशीघ्र निस्तारित करें।उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति में पिछड़े विभाग कार्ययोजना बनाकर निरन्तर अभियान चलायें।पुलिस उपमहा निरीक्षक संजीव त्यागी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधिया ना होने पायें और समय-समय पर अभियान चलाकर कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय।
बैठक का संचालन अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी ने किया। बैठक में जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना, सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जी.एन., संतकबीरनगर आलोक कुमार, तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षक, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सिद्धार्थनगर व संतकबीर नगर, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर सरोज, आबकारी अधिकारी राजेश कुमार, उप निदेशक प्रशासन मण्डी परिषद ज्योति यादव, सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुरेश कुमार मौर्य, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत खालिद सिद्दीकी, सहायक आयुक्त औषधि नरेश मोहन दीपक, खान अधिकारी प्रशान्त कुमार, प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।
मण्डलायुक्त ने राजस्व वसूली एवं कर करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












