Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रूपईडीहा में मेडिकल स्टोर पर छापा:2349 कफ सिरप की बोतल और 12,145...

रूपईडीहा में मेडिकल स्टोर पर छापा:2349 कफ सिरप की बोतल और 12,145 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद; संचालक गिरफ्तार


बहराइच के रूपईडीहा में पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना रूपईडीहा पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद कीं और उसके संचालक को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में की गई। पुलिस के मुताबिक, यह छापेमारी 29 जून 2026 की रात लगभग 8 बजे स्टेशन रोड स्थित आदर्श वैदिक औषधि स्टोर पर की गई। मौके से 2349 बोतल (प्रत्येक 100 एमएल) नशीली कफ सिरप और 12,145 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए। इसके अतिरिक्त, नाइट्राजेपाम और अल्प्राजोलम सहित अन्य प्रतिबंधित नशीली गोलियां और कैप्सूल भी जब्त किए गए। पुलिस ने मौके से मेडिकल स्टोर संचालक आदित्य कुमार मिश्रा (44 वर्ष) को गिरफ्तार किया। वह पाराराम मिश्रा के पुत्र और स्टेशन रोड, रूपईडीहा, जनपद बहराइच के निवासी हैं। इस संबंध में थाना रूपईडीहा में मु0अ0सं0 168/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22, बीएनएस की धारा 278 और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की धारा 18A, 18B, 18C, 27, 28 एवं 28A के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments