Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शोहरतगढ़ सीट पर भाजपा से अनिल चौधरी पहली पसंद:सपा से उग्रसेन प्रताप...

शोहरतगढ़ सीट पर भाजपा से अनिल चौधरी पहली पसंद:सपा से उग्रसेन प्रताप सिंह पसंदीदा, विधायक विनय वर्मा का क्या हुआ जानिए


सिद्धार्थनगर जिले की शोहरतगढ़ सीट पर अपना दल एस से विधायक विनय वर्मा को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 72% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। वहीं, भाजपा से उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद अनिल चौधरी हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भारतीय जनता पार्टी, दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी, तीसरे नंबर पर अपना दल एस, चौथे नंबर पर कांग्रेस और पांचवे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार बात करें तो अपना दल एस से विधायक विनय वर्मा को 100 प्रतिशत लोगों ने चुना है। वहीं, भाजपा से अनिल चौधरी को 47% लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया है। सिद्धार्थ चौधरी को 21% और गोविंद माधव को 7% लोगों ने पसंद किया है। अनूप चौधरी को 5, लालजी तिवारी को 3 प्रतिशत लोगों ने चुना है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों में उग्रसेन प्रताप सिंह को 36% लोगों ने पहली पसंद माना है। पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह को 28% और जमील सिद्दीकी को 15% लोगों का समर्थन मिला है। डॉ धीरेंद्र यादव को 14 और अन्य के ऑप्शन को 7 प्रतिशत लोगों ने चुना है। कांग्रेस पार्टी के लिए पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप चौधरी उर्फ पप्पू चौधरी को पहली पसंद के रूप में चुना गया है, इन्हें 64 % लोगों ने चुना है, जबकि बाकी लोगों ने अन्य को चुना है। बसपा से रमेश गौतम को 75 प्रतिशत लोगों ने चुना है। बाकी ने अन्य के ऑप्शन को चुना है। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट – इस लिंक पर क्लिक करें

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments