महोबा – जनपद महोबा में भारतीय जनता पार्टी के भीतर चल रहा चर्चित विवाद आखिरकार सुलझ गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा गठित जांच समिति के हस्तक्षेप के बाद जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा और पूर्व मंत्री दीपाली तिवारी के बीच समझौता हो गया। इस पूरे प्रकरण को सुलझाने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष कमलवती सिंह और क्षेत्रीय महामंत्री संत विलाश शिवहरे को पर्यवेक्षक बनाकर महोबा भेजा गया था।
दोनों नेताओं ने आपसी बातचीत और मध्यस्थता के जरिए दोनों पक्षों को एक मंच पर लाकर विवाद खत्म कराया। समझौते के तहत यह तय हुआ कि पार्टी के आंतरिक मामलों को बाहर नहीं ले जाया जाएगा। साथ ही, दीपाली तिवारी के भाजपा में बने रहने पर भी सहमति बनी। पुलिस तक पहुंची शिकायतों को भी समाप्त कराने का निर्णय लिया गया है। जांच समिति की सदस्य कलावती सिंह ने इस प्रकरण के सुलझने पर संतोष जताया और दोनों नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर एकजुटता का संदेश दिया।












