लखनऊ। पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा लगभग 25000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर छठे दिन भी धरना जारी रहा। जिससे , कर्मचारियों की भारी कमी के कारण अकुशल कर्मचारियों से लाइन का कार्य कराने एवं कर्मचारियों पर कार्य का अधिक भार पड़ने से दुर्घटनाओं में आउटसोर्स कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर मृत्यु होने,कार्य के अनुरूप अनुबंध न करने,वेतन रुपये 18000 निर्धारित न करने, आउटसोर्स कर्मचारियों को आउटसोर्स सेवा निगम में शामिल न करने, घायल कर्मचारियों का कैशलेस इलाज न कराने,मान्य उच्च न्यायालय एवं ऊर्जा मंत्री के आदेश का उल्लंघन करने आदि समस्याओं के कारण संगठन द्वारा आज छठे दिन भी लखनऊ के इको गार्डन सहित प्रदेश के भिन्न-भिन्न जनपदों में धरना प्रदर्शन किया गया।
विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












