पुरंदरपुर थाना पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी शातिर चोर कन्हैया लाल (21) को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के चांदी के जेवरात भी बरामद किए हैं। यह चोरी 22 जुलाई 2026 को हुई थी। ग्राम एकमा लक्ष्मीपुर निवासी संजय कुमार अपनी पत्नी का इलाज कराने अस्पताल गए थे। सूने मकान का फायदा उठाकर चोरों ने दीवार तोड़कर नकदी और जेवरात चुरा लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। 3 अगस्त, सोमवार को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी गौरव राय कन्नौजिया की टीम ने घेराबंदी कर टेढ़ी गांव निवासी आरोपी कन्हैया लाल पुत्र सुरेश को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी बेहद शातिर अपराधी है, जिस पर पहले के तीन और वर्तमान के छह मुकदमों सहित कुल नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी गौरव राय कन्नौजिया, चौकी इंचार्ज संजय सिंह, उपनिरीक्षक राहुल यादव, कांस्टेबल आदित्य यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पुरंदरपुर में 15 हजार का इनामी चोर गिरफ्तार:सूने घर की दीवार तोड़कर की थी चोरी, 9 मुकदमे दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












