Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत:बस्ती में गांव के साथियों...

तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत:बस्ती में गांव के साथियों के साथ नहाने गए थे, गहरे पानी में जाने से हादसा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के निदूरी गांव में सोमवार दोपहर तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। हादसा सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। मृतकों की पहचान मोहम्मद अहमद (11) पुत्र यूसुफ और नफीस उर्फ गोलू (12) पुत्र मुख्तार, निवासी निदूरी गांव के रूप में हुई है। दोनों बच्चे गांव के अन्य साथियों के साथ तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों के शोर पर पहुंचे ग्रामीण साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाकर गांव वालों को सूचना दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब में तलाश शुरू की। कुछ देर बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही दुबौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments