महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत ओवरी गांव में आम तोड़ने के मामूली विवाद में एक नाबालिग बच्चे को पीटने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में रोष व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी एक नाबालिग बच्चे पर आम तोड़ने का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि बच्चे को सार्वजनिक रूप से पीटा गया और अपमानित किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में गुस्सा बढ़ गया है। पीड़ित परिवार ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस से कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि आम तोड़ने जैसी छोटी बात पर बच्चों को इस तरह की सजा देना कानून व्यवस्था पर सवाल उठाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। चौक थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में नाबालिग को आम तोड़ने पर पीटा:ग्रामीणों में आक्रोश, मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच शुरू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












