Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)एलपीजी गैस संकट जारी, उपभोक्ता रात से लगा रहे कतार:मुंडेरवा में गैस...

एलपीजी गैस संकट जारी, उपभोक्ता रात से लगा रहे कतार:मुंडेरवा में गैस के लिए लंबी लाइनें, चीनीमिल परिसर में भारी भीडं

#बस्ती_न्यूज

मुंडेरवा में पिछले लगभग दो महीने से एलपीजी गैस का संकट गहराया हुआ है। गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे उन्हें सिलेंडर प्राप्त करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि गैस सिलेंडर के लिए शाम से ही लाइनें लगनी शुरू हो जाती हैं। उपभोक्ता पूरी रात अपने सिलेंडर लगाकर वहीं सोते हैं, ताकि सुबह उन्हें गैस मिल सके। ग्रामीण क्षेत्रों में भी रसोई गैस को लेकर स्थिति गंभीर बनी हुई है। बुधवार को मुंडेरवा चीनीमिल परिसर में गैस सिलेंडर लेने वालों की लंबी कतार देखी गई। एजेंसी खुलने से पहले ही 500 से अधिक उपभोक्ता अपने सिलेंडर लेकर लाइन में खड़े थे। पहले लोग इस समस्या को ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच युद्ध से जोड़कर देख रहे थे, लेकिन अब युद्ध न होने के बावजूद भीड़ कम नहीं हो रही है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि वर्तमान में मांग के अनुरूप गैस की आपूर्ति नहीं हो रही है। कई उपभोक्ता तीन-तीन दिनों से गैस के लिए लाइन में लग रहे हैं। उन्हें उस समय अधिक निराशा होती है, जब लंबी प्रतीक्षा के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। मुंडेरवा एचपी गैस एजेंसी के संचालक चंद्रकिशोर ने बताया कि लोगों को सिलेंडर मिल रहे हैं और प्रतिदिन लगभग 450 सिलेंडरों का वितरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोग बेवजह परेशान हो रहे हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments