HomeHealth & Fitnessपत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में चतरा के पत्रकारों ने जताया...

पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में चतरा के पत्रकारों ने जताया रोष

चतरा। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर चतरा जिले के पत्रकारों में भारी रोष देखा जा रहा है। हजारीबाग और चतरा के पत्रकारों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

द प्रेस क्लब के अध्यक्ष बिपिन सिंह ने कहा कि चतरा में हुए विमान हादसे और अब तक पीड़ित परिजनों को मुआवजा नहीं मिलने के संबंध में सवाल पूछने पर मंत्री ने पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किया।

वरिष्ठ पत्रकार दीनबंधु, चंद्रेश शर्मा, सूर्यकांत कमल सहित अन्य ने प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है और इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने हाथों में तख्तियां लेकर मीडिया पर हमला लोकतंत्र पर हमला, मंत्री इरफान अंसारी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करो और दोषियों की गिरफ्तारी हो जैसे नारे लगाए।

जिला मुख्यालय स्थित सूचना जनसंपर्क कार्यालय परिसर में द प्रेस क्लब के पत्रकारों की बैठक हुई और विरोध प्रदर्शन किया गया। पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि मंत्री इरफान अंसारी को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए और पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में जिला मुख्यालय और विभिन्न प्रखंड से पत्रकार बंधुओं ने भाग लिया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments