लखनऊ । यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को सूचना निदेशक विशाल सिंह से भेंट कर पत्रकारों के बड़े पैमाने पर आयुष्मान कार्ड न बनने पर चिंता व्यक्त करते हुए लंबित मामलों की स्टेटस रिपोर्ट प्राप्त कर यूनियन को उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। यूनियन के अनुरोध पर सूचना निदेशक विशाल सिंह ने गत वर्ष जुलाई में आयुष्मान कार्ड का काम देख रही एजेंसी का निदेशालय में कैंप लगाया था । जिन पत्रकारों के तूॅटियों के कारण कार्ड नहीं बन सके थे,उनसे नए कार्ड भरवाए गए थे लेकिन एक वर्ष व्यतीत हो जाने के बावजूद वह प्रकरण लंबित हैं । इसके अलावा एजेंसी ने नए फार्म भी नहीं लिए थे।प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक विशाल सिंह से अनुरोध किया कि वह आयुष्मान का काम देख रही एजेंसी से शीघ्र लंबित मामलों को निपटाने के लिए दबाव डालें। इसके लिए सूचना निदेशालय और जिला सूचना कार्यालय में कैंप लगाया जाए। यूनियन का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ मंडल अध्यक्ष शिवशरण सिंह के नेतृत्व में मिला था । जिसमें शिव विजय सिंह, अनिल कुमार सैनी , अनिल त्रिपाठी शामिल थे।
पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनाने में विलंब पर चिंता
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












