HomeHealth & Fitnessछावनी परिषद लखनऊ द्वारा आयोजित "तिरंगा रैली" का भव्य शुभारंभ

छावनी परिषद लखनऊ द्वारा आयोजित “तिरंगा रैली” का भव्य शुभारंभ

लखनऊ l  छावनी परिषद लखनऊ द्वारा देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं नागरिकक सहभागिता की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित “तिरंगा रैली” का आज भव्य शुभारंभ मख्य अतिथि प्रधान निदेशक,  भावना सिंह  द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

यहह संपूर्ण कार्यकम छावनी परिषद लखनऊ के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक राठौर जी के मार्गदर्शन एवं छायादृष्टि में आयोजित किया गया, जिनके निर्देशन में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं, सुनिश्चित की गई। इस अवसर पर प्रधान निदेशालय कार्यालय के अनेक वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें निदेशक  पुष्पेन्द्र सिंह, संयुक्त निदेशक अमित कुमार, संयुक्त निदेशक हरेन्द्र सिंह, संयुक्त निदेशक  महेश सैनी, रक्षा संपदा अधिकारी प्रोमिला जायसवाल एवं उप निदेशक उमेश कुमार पारिक सहित छावनी परिषद लखनऊ के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में छावनी परिषद, लखनऊ के नामित सदस्य  प्रमोद शर्मा, एवं पूर्व सदस्य श्री अशफाक कुरैशी,  अमित शुक्ला,  रंजीता शर्मा, रूपा देवी, सहित  विकास यादव समाजसेवी, सतवीर सिंह राजू, अध्यक्ष व्यापार मंडल तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी सहभागिता की। रैली में छावनी परिषद लखनऊ के लगभग 300 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, जन-जागरूकता एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यकम में छावनी परिषद के समस्त कर्मचारियां की सकिय सहभागिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular