HomeHealth & Fitness गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  को 4 विकेट से हराया 

 गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  को 4 विकेट से हराया 

आईपीयल: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 42वां लीग मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में खेला गया, जिसे गुजरात टाइटंस की टीम 4 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। आरसीबी की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर्स में 155 रनों का स्कोर बनाने के बाद सिमट गई। आरसीबी की तरफ से बल्लेबाजी में देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली, इसके अलावा विराट कोहली के बल्ले से 28 रनों की पारी देखने को मिली। गुजरात टाइटंस की तरफ से गेंदबाजी में 28 साल के अरशद खान का कमाल देखने को मिला जो तीन विकेट हासिल करने में कामयाब रहे, इसके अलावा जेसन होल्डर और राशिद खान ने जहां 2-2 विकेट हासिल किए तो वहीं मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी ने तेज शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की। सुदर्शन इस मैच में 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे, वहीं इसके बाद शुभमन गिल भी 43 के निजी स्कोर अपना विकेट गंवा बैठे। यहां से जोस बटलर ने रनों की गति को बरकरार रखते हुए 19 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली। गुजरात टाइटंस की टीम ने एक समय इस मैच में 111 के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से राहुल तेवतिया और जेसन होल्डर ने छठे विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी करने के साथ टीम की जीत को पक्का कर दिया था। होल्डर के बल्ले से इस मैच में 12 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं राहुल तेवतिया ने 27 रनों की नाबाद पारी खेलकर जीटी को जीत दिलाकर वापस लौटे। आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए तो वहीं रोमारियो शेफर्ड ने 2 जबकि सुयश शर्मा ने एक विकेट हासिल किया।यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड।

गुजरात टाइटंस – शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार।

यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट
गुजरात टाइटंस – राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया।

आरसीबी – रसिक डार सलाम, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments