रामनवमी के अवसर पर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर परिसर में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंदिर के पवित्र सरोवर सूर्यकुंड में लगभग 15 हजार मिट्टी के दीए प्रज्ज्वलित किए गए, जिससे पूरा परिसर जगमगा उठा। कार्यक्रम में वैदिक पुरोहितों द्वारा विधि-विधान से मां गंगा की आरती की गई। मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच हुई इस आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से सहभागिता की। सूर्यकुंड परिसर में एक लेजर लाइट शो का भी आयोजन किया गया। इसमें रामायण की गाथा का दृश्यात्मक प्रस्तुतीकरण किया गया। लेजर शो के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों, मर्यादा, त्याग और धर्म की स्थापना के संदेश को दर्शाया गया। साथ ही शिव तांडव स्तोत्र एवं अन्य म्यूजिकल कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। यह कार्यक्रम जिला पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना तथा पर्यटन संभावनाओं को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर देवीपाटन पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी महाराज, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर दीप प्रज्ज्वलन किया।
देवीपाटन में 15 हजार दीपों से जगमगाया सूर्यकुंड:रामनवमी दीपोत्सव में रामायण लेजर शो, मां गंगा की आरती हुई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










