HomeHealth & Fitnessपति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, बेटे को...

पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, बेटे को फेंका

मध्य प्रदेश : इंदौर के समीप कनाड़िया में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसके सिर पर खून सवार था। उसने अपनी 12 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा।

पहले उसका गला दबाया, फिर उसे भी तालाब में फेंक आया। वह अपने बेटे को भी मारने वाला था, लेकिन उसने मरने का नाटक किया और तालाब में फेंके जाने के बाद किसी तरह वह बाहर आया और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

अजय ने तो मौत का नाटक कर अपनी जान बचा ली, लेकिन बेटी माही को तैरना नहीं आता था, वह नहीं बच पाई। तालाब में फेंकने से पहले उसने बेटी का गला दबाया था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद रात ढाई बजे एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तालाब पहुंची, तो उन्हें माही का शव मिला। पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं पत्नी अनिता और बेटी माही के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भी जान देने की कोशिश की।

कनाड़िया में रहने वाली अनिता चौहान के चरित्र पर उसका पति सुनील शंका करता था। वह ड्राइवर है। उसे लगता था कि वह काम के सिलसिले में बाहर रहता है, तो पत्नी उसके साथ बेवफाई करती है।

अक्सर काम से लौटने के बाद वह पत्नी से विवाद करता था। सोमवार रात वह लौटा और फिर पत्नी से विवाद किया। पत्नी ने भी विरोध किया और जवाब देने लगी, तो सुनील रसोई में गया और चाकू ले आया।

इसके बाद अनिता घर से बाहर निकली, तो वह भी बाहर पहुंचा और पहले गला घोंटकर उसे मारने की कोशिश की, फिर चाकुओं से वार कर दिए।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular